Giridih: सरिया में पड़ोसियों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी की पत्नी को पीटा, सभी आरोपी फरार
गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारनी गांव में घरेलू विवाद के बाद पड़ोसियों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी कर्मी अजय कुमार की पत्नी रेणु देवी की पिटाई कर दी. घटना में रेणु देवी घायल हो गईं. पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा है, जबकि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

Jharkhand (Giridih): जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारनी गांव में घरेलू विवाद को लेकर गैस एजेंसी के एक डिलीवरी कर्मी की पत्नी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जाता है कि पड़ोस के पांच लोगों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया.
पीड़िता रेणु देवी और उनके पति अजय कुमार ने प्रकाश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, भुनेश्वर कुशवाहा और लाडो कुमारी समेत अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस संबंध में रेणु देवी ने सरिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जेवर छीनने का मामला दर्ज कराया है.
थाना को दिए आवेदन में रेणु देवी ने बताया कि उनके पति अजय कुमार गैस एजेंसी में डिलीवरी कर्मी हैं. शनिवार को पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपियों ने रेणु देवी के साथ जमकर मारपीट कर दी. जब अजय कुमार अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की.
घटना के बाद सरिया पुलिस के सहयोग से रेणु देवी को बगोदर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, अशोक यादव, संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






