नवोदय विद्यालय में 9वीं-11वीं में एडमिशन का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पात्रता और परीक्षा पैटर्न
जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल को होगी।


JNV Admission: जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक और पात्र विद्यार्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर किया जाता है। आवेदन करने से पहले विद्यार्थियों को संबंधित कक्षा के लिए निर्धारित पात्रता और जिले से जुड़ी शर्तों को ध्यान से देखना जरूरी है।
8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी कर सकते हैं 9वीं के लिए आवेदन
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वर्तमान में कक्षा 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। रिक्त सीटों पर दाखिला चयन परीक्षा के आधार पर होगा। समिति के अनुसार, कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
हालांकि, सभी विद्यार्थियों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। खासतौर पर जिले से जुड़ी शर्तों का पालन करना जरूरी है।
दूसरे जिले में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी नियम
नवोदय विद्यालय समिति के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी किसी दूसरे जिले के स्कूल में पढ़ाई कर रहा है, जबकि उसका निवास किसी अन्य जिले में है, तो वह इस प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होगा। इसलिए आवेदन करते समय स्कूल और निवास स्थान से संबंधित विवरण सही-सही भरना होगा।
इसके अलावा, जो विद्यार्थी पहले आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, उन्हें इस प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को समिति की ओर से जारी सभी पात्रता शर्तों को पढ़ लेना चाहिए।
9वीं की परीक्षा 100 अंकों की, 100 होंगे सवाल
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में अंग्रेजी, हिन्दी, गणित और सामान्य विज्ञान से सवाल होंगे। अंग्रेजी और हिन्दी से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि गणित और सामान्य विज्ञान से 35-35 प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को कुल ढाई घंटेका समय मिलेगा।
चयन प्रक्रिया में छात्राओं को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं, समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के मामले में मानसिक योग्यता परीक्षा में अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं या 11वीं की खाली सीट पर प्रवेश की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्राओं की समस्या पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, जर्जर सड़क को तत्काल चलने योग्य बनाने के निर्देश

TRE-4 से बाहर होने पर भड़के CTET अभ्यर्थी, शिक्षा मंत्री आवास का किया घेराव







