चतरा में सरेआम चाकूबाजी: मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
चतरा जिले का निवासी बसंत भारती नामक शख्स ने अपने ही पड़ोसी रामदेव भारती के घर पर हमला बोल दिया. आरोपी सुबह घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहा था. विरोध करने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई.

Jharkhand (Chatra): चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र से आज सुबह एक खौफनाक वारदात सामने आई है. ग्राम पाराडीह में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकू के वार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है. पाराडीह गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बसंत भारती नामक शख्स ने अपने ही पड़ोसी रामदेव भारती के घर पर हमला बोल दिया. परिजनों के अनुसार, आरोपी सुबह घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहा था. विरोध करने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई और आरोपी ने चाकू निकालकर युवक व उसके परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
लहूलुहान हालत में पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर सदर थाने पहुंचा. सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने पीड़ित के पिता रामदेव भारती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बसंत भारती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.
रिपोर्ट: मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPS गौरव गोस्वामी बने रांची के नए ग्रामीण एसपी, कहा- महिला सुरक्षा प्राथमिकता

Motihari: जिले में फिर जहरीली शराब कांड पसार रही पांव, तुरकौलिया में एक की संदिग्ध मौत







