एक स्केटिंग, एक साइकिल पर.. दो Gen G निकले 1500 km के सफर पर, कहा- सनातन संस्कृति को समर्पित है उनकी ये यात्रा
गौतम और राजू दो दोस्तों ने 1500 km की यात्रा स्केटिंग और साइकिल से करने की ठानी है. इसी दौरान वे दोनों झारखंड के गिरिडीह पहुंचे. उनका स्वागत किया उत्साहपूर्वक किया गया. उनका अगला पड़ाव बाबा वैद्यनाथ धाम है.

Jharkhand (Giridih): सोशल मीडिया से जुड़ें असम और उप्र के दो दोस्त ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकले. इसी क्रम में दोनों बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर गिरिडीह पहुंचे. जहां समाजिक कार्यकर्त्ता नुरुल होदा ने दोनों का मुफ्फसिल थाना के समीप स्वागत किया. इसके साथ ही आगे की यात्रा के लिए फलों की व्यवस्था भी की गई.
बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन पर निकले हैं दोनों युवा
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से स्केटिंग के लिए निकले गौतम साहनी और असम के राजू मजूमदार ने Naxatra News से बातचीत के दौरान कहा कि उन दोनों का सम्पर्क सोशल मीडिया के जरिये हुआ. दोनों इसी महीने ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकले हैं. डेढ़ साल में 1500 किमी की यात्रा पर निकले दोनों दोस्तों में एक गौतम साहनी जहां स्केटिंग पर ही चल रहे हैं, वही राजू मजूमदार साइकिल से यात्रा कर रहे हैं.
बातचीत के दौरान गौतम और राजू ने कहा कि वो जहां भी जाते हैं, उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ ही किया जाता है. उन्होंने कहा कि उनकी 1500 किमी की इस यात्रा का मकसद सिर्फ ये बताना है कि सनातन पूरे विश्व में कितना मजबूत है. सनातन संस्कृती ने युवाओं को एक पहचान दी है. सनातन को अच्छे से समझ और फॉलो कर युवा अपने जीवन को और बेहतर कर सकते हैं.
उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर बताया कि वो नेपाल के पशुपतिनाथ समेत कई ज्योतिर्लिंग का दर्शन भी करेंगे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






