विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, 10 मुखियाओं को किया गया सम्मानित
विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर आईपीएच सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्टर जनित रोग के उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को शशि प्रकाश झा, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने सम्मानित किया.

Ranchi News: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आज, शनिवार 25 अप्रैल को आईपीएच सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने वेक्टर जनित रोग के उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया. इस दौरान मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, झारखंड के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है. लोग किसी भी रोग से ग्रसित ना रहें, ये स्वस्थ विभाग का दृढ़ संकल्प हैं.
उन्होंने कहा कि एनएचएम झारखंड वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन के लिए प्रयासरत हैं. हमने पोलियो से निजात पाई. लोगों में जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग के साझा प्रयास से निजात पाने में सफल रहे हैं. इसी तरह हम मलेरिया से भी निजात पा सकेंगे. उन्होंने कहा कि लगातार छिड़काव और मच्छरदानी के प्रयोग से मच्छर के प्रकोप से बच सकते हैं. नालियों को साफ़ रखें. 
स्वास्थ्य विभाग लगातार वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन के क्षेत्र में कर रहा है कार्य
शशि प्रकाश झा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में लगातार कोई ना कोई दिवस का आयोजन होता है जो स्वास्थ्य से संबंधित होता है. साल भर हम लोग स्वास्थ्य से संबंधित कुल 46 एक्टिविटी करते हैं. इसमें बीमारी से बचाव, रोकथाम और उन्मूलन पर परिचर्चा करते हैं.
जागरूकता एवं साझा प्रयास से ही रोगों पर पाया जा सकता है काबू
झा ने कहा कि कम्यूनिकेबल डिजीस और नॉन कम्यूनिकेबल डिजीस के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. बीमारियों को कम करना है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर को और अधिक प्रभावी बनाना होगा. अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करनी होगी. लोगों में प्रशिक्षण और जागरूकता से बीमारी से बचाव और बीमारी हो जाने पर बीमारी से कैसे लड़ा जाए इस पर अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकते है.
जागरूकता के लिए बीमारी से संबंधित वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संदेश दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि समय-समय पर पंचायत स्तर पर भी मुखिया के माध्यम से मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए. टीकाकरण और संस्थागत प्रसव भी शत प्रतिशत आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से हो रहा है. राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से निशुल्क दवाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. 
डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह,राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है, मलेरिया को कम करना और कालाजार से राज्य को मुक्त करना. हम सब मिलकर इस पर काम कर रहे हैं. डॉ दिनेश कुमार, निदेशक स्वास्थ्य ने कहा कि मलेरिया को खत्म करने के लिए प्रचार प्रसार की जरूरत है और लोगो को इसके बारे में जागरुक करना होगा. विकाश सिंहा,कोर टीम मेंबर, पीरामल ने पीपीटी के माध्यम से मलेरिया के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी.
वेक्टर जनित रोग के उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मान
इस अवसर पर वेक्टर जनित रोग के उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया. जिसमें विभिन्न जिलों के मुखिया , साहेबगंज से किरण सोरेन, काकुली मुखर्जी, धनबाद, अनुज कुमार सिंह ,गढ़वा , शिशिर टोप्पो , सिमडेगा ,बुलबुल कुमारी , रामगढ़ , रवि कुमार दास , हजारीबाग ,सुनीता देवी , लातेहार, जीने लकड़ा, गुमला, नैका सोरेन, पाकुड़, कृष्णा पाहन,रांची एवं मधु देवी, गिरिडीह को सम्मानित किया गया. साथ ही जेएसएलपीएस की बहनों को भी सम्मानित किया गया जिसमें ब्यूटी भट्टाचार्य, धनबाद, शकीला खातून, सिमडेगा, शिखा कुमारी, गुमला, मलोरी देवी, पाकुड़ एवं संजय कुमार यादव, लातेहार शामिल हैं.
झारखंड राज्य में वर्ष 2025 में कुल 42,236 मलेरिया के केस मिले. मलेरिया कीट(RDT) से कुल 14,69,564 जांच किया गया. स्लाइड से कुल 55,08,928 मलेरिया जांच किया गया. राज्य में आठ जिले ऐसे हैं जा है 100 से कम मलेरिया के केस मिले वर्ष 2025 में( बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, कोडरमा, पलामू, रामगढ़, जामताड़ा). इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी वेक्टर जनित रोग,डॉ लाल मांझी एनसीडी के नोडल पदाधिकारी डॉ विजय रजक, डॉ मुकेश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. लगभग तीन सौ प्रतिभागियों ने सभी जिला से इस कार्यक्रम में भाग लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुनिया नदी में तैरता मिला था महिला का बोरे में बंद किया शव, बिजनेस पार्टनर का पुलिस ने खोला राज

महिलाओं के खिलाफ अपराध समाज की गहरी संरचनात्मक समस्या का परिणाम: न्यायमूर्ति विक्रमनाथ







