GIRIDIH : गिरिडीह में एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा देने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150वी जयंती पर लगातार कार्यक्रम का आयोजन जारी है. इसी क्रम में खेल मंत्रालय की ओर से और मंगलवार को शहर में पदयात्रा निकाला जाएगा. गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी.
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पूरे देश में इसका संचालन किया जा रहा है. सांसद ने इस दौरान बताया कि झंडा मैदान से इस पद यात्रा की शुरुआत होगी. जो कई इलाकों से गुजरते हुए वापस झंडा मैदान पहुंचकर समाप्त हो जाएगी.
वहीं सांसद ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें औऱ पदयात्रा को सफल बनाएं.









