कोतवाली थाना के पीछे अचानक गिरी पुरानी पानी टंकी, मलबे में दबे दो लोगों की मौत
रांची के कोतवाली थाना के पीछे पुरानी पानी की टंकी अचानक गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। JCB की मदद से मलबा हटाकर शव निकाले गए, हादसे की वजह की जांच जारी है।

Ranchi News : रांची के कोतवाली थाना के पीछे बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी पानी की टंकी अचानक गिर गई। टंकी के मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
JCB से हटाया जा रहा मलबा
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। JCB की मदद से मलबा हटाकर दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।
मौके पर जुटी भीड़
घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और राहत टीम पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रोलागुटू मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, खूंटी पुलिस ने बुढ़मू से भीम सिंह को किया गिरफ्तार

महिला की जमीन पर रातों-रात बना दी दीवार!, रामगढ़ में DC के पास पहुंचा कब्जा और धमकी का मामला







