सरकार का बड़ा फैसला... अब झारखंड में स्कूली बच्चों का आधार अपडेट में नहीं लगेगा कोई शुल्क
झारखंड में अब स्कूली बच्चों का आधार अपडेट करने में कोई शुल्क नहीं लगेगा. इसे लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला को विशेष निर्देश जारी कर दिए है.

Ranchi News: झारखंड सरकार ने राज्य के लाखों स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत पहुंचाने वाला एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत राज्यभर में अब 7 से 15 वर्ष के बच्चों का आधार अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला को विशेष निर्देश जारी कर दिए है.
न वसूली जाएं किसी भी तरह की कोई शुल्क- राज्य परियोजना निदेशक
सभी जिलों को दिए अपने निर्देश में राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि राज्यभर के 7 से 15 वर्ष तक के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है और इसे मिशन मोड में पूरा कर लिया जाए. उन्होंने यह बात दोहराते हुए कहा कि आगामी 30 सितंबर 2026 तक इस उम्र के किसी बच्चों का आधार अपडेट के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने सभी जिलों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस दौरान किसी भी तरह की कोई शुल्क न वसूली जाएं.
आपको बता दें, 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष तक के बच्चों का आधार अपडेट पहले से ही निशुल्क है. लेकिन सरकार के फैसलों के बाद अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आधार अपडेट के लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क देना नहीं होगा. दरअसल, राज्य सरकार ने जांच में पाया कि फीस की वजह से कई बच्चों का समय पर आधार अपडेट नहीं हो पा रहा था इसी को देखते हुए सरकार ने यह खास निर्णय लिया है जिसमें नए नियमों के तहत 7 से 15 वर्ष तक के बच्चों का आधार अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. यह छूट 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी. इस अवधि में अभिभावक अपने बच्चों का आधार अपडेट करवा सकते हैं.
आधार ऑपरेटर्स को दिए गए सख्त निर्देश
सरकार के इस फैसले की सूचना सभी स्कूलों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ आधार ऑपरेटर्स को भी दे दी गई है. आधार अपडेट के कार्य को लेकर सरकार की तरफ से तेजी लाने का कार्य किया जा रहा है. CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर संबंधित सभी अधिकारियों को आधार अपडेट के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा गया है.
बच्चों का कैसे कराएं आधार अपडेट ?
आपको बता दें, पहली बार जब किसी बच्चे का आधार बनाया जाता है तो उसमें केवल जनसाख्यिकीय जानकारी और उसके माता-पिता के बायोमेट्रिक्ट दर्ज होते है. इसके बाद 5 वर्ष पूरी होने पर पहली बार बच्चे के फिंगर प्रिंट और आइरिस स्कैन लिए जाते है. लेकिन इसके बाद 15 वर्ष की उम्र में फिर से बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य होता है. क्योंकि तबतक शारीरिक विकास स्थिर हो जाता है.
आधार अपडेट के लिए कहां जाएं ?
UIDAI के मुताबिक, तय समयावधि में कराया गया बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क होता है. अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र, प्रज्ञा केंद्र या नामांकन केंद्र पर पहुंचकर यह काम करा सकते हैं. इसके लिए पहले आप आधार पोर्टल पर स्लॉट बुक करें और तय समय पर सेंटर पहुंचकर आधार अपडेट कराएं. इसके लिए पहले से बना आधार को अभिभावक नजदीकी केंद्र जाएं और वहां बच्चे के आईरिस स्कैन और फिंगर प्रिंट और नई फोटो ली जाएगी. इसके बाद आधार अपटेड जारी कर दिया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






