अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी झारखंड की खूबसूरती ! पर्यटन मंत्री ने किया 'इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल' का शुभारंभ
झारखंड की खूबसूरती, संस्कृति अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी. झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया है जिसके जरिए राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का मौका मिलेगा.

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में पतरातू स्थति होटल पर्यटन विहार में झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से सोमवार को ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. जबकि इस आयोजन में राज्य के 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े महानगरों के क्रिएटर्स को आमंत्रित किया जा सकता था, लेकिन झारखंड की असली पहचान, यहां की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं. हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तो वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं. इससे न केवल राज्य की ब्रांडिंग मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय क्रिएटर्स को भी नई पहचान और अवसर प्राप्त होंगे.

मौके पर कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया. जिसके माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का मौका मिलेगा. यह पहल डिजिटल क्रिएटर्स एवं पर्यटन विभाग के बीच एक सशक्त एवं संरचित साझेदारी स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
बता दें, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत, पर्यटन संभावनाओं और स्थानीय खानपान को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना है.

कार्यक्रम में इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पर्यटन प्रचार, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट निर्माण एवं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. मौके पर विभागीय सचिव मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन, महाप्रबंधक राजीव रंजन सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







