सुधा डेयरी में अब बनेगी आइसक्रीम! मंत्री नंदकिशोर राम ने किया बड़ा ऐलान
रोहतास के डिहरी-ऑन-सोन स्थित सुधा डेयरी फैक्ट्री का मंत्री नंदकिशोर राम ने निरीक्षण किया। उन्होंने दूध संग्रहण और उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया। मंत्री ने जल्द नई आइसक्रीम यूनिट स्थापित करने की जानकारी दी।


रोहतास: रोहतास जिले के पुलिस मुख्यालय डिहरी-ऑन-सोन स्थित सुधा दुग्ध डेयरी फैक्ट्री का बिहार सरकार के डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने फैक्ट्री में दूध के संग्रहण,प्रसंस्करण तथा दूध से मिठाई समेत विभिन्न डेयरी उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि बिहार लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। राज्य में पहले की तुलना में दूध उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में किसानों की भागीदारी बढ़ी है और बड़ी मात्रा में दूध किसानों से संग्रहित किया जा रहा है।
दूध उत्पादन बढ़ने से किसानों को फायदा
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि विभाग का लक्ष्य दूध उत्पादन को और बढ़ाना तथा किसानों को पशुपालन के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इसके साथ ही सुधा डेयरी के उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि करते हुए बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी सुधा के उत्पादों का विस्तार करने की योजना है। नंदकिशोर राम ने बताया कि डिहरी स्थित सुधा डेयरी फैक्ट्री में जल्द ही आइसक्रीम निर्माण की नई यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके अलावा फैक्ट्री में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों की सुविधा के लिए आवासीय परिसर के निर्माण की भी योजना है।
पशुपालन और डेयरी क्षेत्र पर सरकार का जोर
नंदकिशोर राम ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में कई स्तरों पर काम हो रहा है। सरकार का फोकस दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि और सुधा के उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने पर है। मंत्री के निरीक्षण के दौरान डेयरी के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
(रोहतास से विकास चंदन की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Gen Z पर CEC की नजर! बिहार दौरे पर ज्ञानेश कुमार, युवाओं और 500 BLO तक से करेंगे बातचीत

जमुई में स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की गाड़ियां टकराईं, बाल - बाल बचे जिलाध्यक्ष







