बाढ़ लाया गया 3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह, 12 साल से दे रहा था चकमा !
पिछले 12 साल से फरार चल रहा भोला सिंह सूरत में अपनी पहचान बदलकर 'गौतम' और 'अमित शर्मा' के नाम से रह रहा था. बिहार के विभिन्न थानों में उस पर हत्या और रंगदारी समेत 11 गंभीर मामले दर्ज हुए हैं.

Barh, Bihar: बिहार के पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है. बाढ़ कोर्ट में आज उसकी पेशी होनी है. जानकारी के अनुसार सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े एक पुराने मामले में की थी. पिछले 12 साल से फरार चल रहा भोला सिंह सूरत में अपनी पहचान बदलकर 'गौतम' और 'अमित शर्मा' के नाम से रह रहा था. बिहार के विभिन्न थानों में उस पर हत्या और रंगदारी समेत 11 गंभीर मामले दर्ज हुए हैं.
अपराधी भोला सिंह का बैकग्राउंड
पुलिस ने बताया कि अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले भोला सिंह CRPF का जवान था, जहां उसने कमांडो की ट्रेनिंग भी ली थी. करीब दो दशक से अधिक समय तक अपराध जगत में सक्रिय रहे भोला सिंह का नाम बिहार के बाहुबली और पूर्व जदयू विधायक अनंत सिंह के साथ जुड़ता नजर आ रहा है.
मुकेश सिंह पहले ही कर चुका है आत्मसमर्पण
पुलिस और अपने दुश्मनों से बचने के लिए भोला सिंह लंबे समय से फरार था, जिसके चलते सरकार ने उस पर और उसके भाई मुकेश सिंह पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. बता दें कि उसके भाई मुकेश ने पहले ही आत्मसमर्पण कर जमानत ले ली है, लेकिन भोला लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. भोला सिंह का नाम साल 2021 में पंडारक पूर्वी के मुखिया प्रियरंजन कुमार उर्फ गोरेलाल, पंडारक थाने के एएसआई राजेश कुमार और लाल बहादुर की हत्या के मामलों में भी सामने आया था.
(बाढ़ से रवि शंकर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार जिला जदयू पार्टी में उगाही कांड का धमाका! सदस्यता अभियान के नाम पर वसूली का आरोप, नक्षत्र न्यूज़ के कैमरे में कैद हुआ कबूलनामा

मोतिहारी के गड़हिया थाना क्षेत्र की घटना, समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरा युवक







