नगड़ा टोली के कार्यकारी महिला छात्रावास खाली करने का नोटिस, रहने के बंदोबस्त को लेकर मांग कर रही छात्राएं
छात्राओं का कहना है कि बारिश के मौसम में अचानक रहने के लिए दूसरी जगह तलाशना बेहद मुश्किल होगा. महिलाओं का कहना है कि मरम्मत का कार्य जरूर कराया जाए, लेकिन उन्हें उसी छात्रावास परिसर में किसी अन्य स्थान पर रहने की अनुमति दी जाए.

Ranchi News : नगड़ा टोली स्थित कार्यकारी महिला छात्रावास (सखी निवास) में रहने वाली छात्राओं को छात्रावास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है. छात्रावास प्रबंधन की ओर से मरम्मत कार्य (रिपेयरिंग) का हवाला देते हुए निर्देश दिया गया है कि नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर सभी महिलाएं छात्रावास खाली कर दें.

इस फैसले के बाद यहां रहने वाली छात्राओं में चिंता का माहौल है. उनका कहना है कि बारिश के मौसम में अचानक रहने के लिए दूसरी जगह तलाशना बेहद मुश्किल होगा. महिलाओं का कहना है कि मरम्मत का कार्य जरूर कराया जाए, लेकिन उन्हें उसी छात्रावास परिसर में किसी अन्य स्थान पर रहने की अनुमति दी जाए ताकि उन्हें बेघर जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े.
मामले की जानकारी मिलने पर माले विधायक अरूप चटर्जी भी छात्रावास पहुंचे और वहां रहने वाली छात्राओं की समस्याएं सुनीं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया.
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित नगड़ा टोली एक प्रमुख और घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है, जो मुख्य शहर (लालपुर के नजदीक) से सटा हुआ है. यह इलाका अपने किफायती छात्र आवासों (हॉस्टल और पीजी), कोचिंग सेंटरों और मूलभूत सुविधाओं के लिए जाना जाता है.
वहीं, छात्रावास प्रबंधन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि मरम्मत कार्य कराना है तो भवन को खाली कराना आवश्यक है. इस संबंध में महिलाओं को सूचित किया गया है कि नोटिस मिलने के तीन दिनों के भीतर छात्रावास खाली कर दें.
(रांची से शाही अली की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Nalanda News : प्रेमिका ने मिलने जा रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आया हालत गंभीर

गिरिडीह में अकीदत के साथ निकाला गया मुहर्रम का पारंपरिक अखाड़ा, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब







