गिरिडीह में सड़क किनारे लावारिस पड़ा मिला नवजात, देर रात रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान
सोमवार की रात गिरिडीह में लोगों ने एक बच्चे की रोने की आवाज सुनी जो सड़क किनारे कपड़े में लिपटा पड़ा था. जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सोमवार की देर रात एक नवजात बच्चा सड़क किनारे पड़ा-पड़ा रोता रहा, जिसे कपड़े में लपेटकर छोड़ दिया गया था.
स्थानीय लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी. तत्परता दिखाते हुए फौरन बच्चे को उठाया और मामले की सूचना गावां थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को संरक्षण में लेकर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की, जिसके बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य बताया गया है.
इधर इलाके में लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि एक नवजात बच्चे को कोई मां इस प्रकार बेसहारा कैसे छोड़ सकती है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे को किसने ऐसे मरने के लिए छोड़ दिया था. वहीं बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
(मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

घर में करंट लगने से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

बरांव मध्य विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश







