गिरिडीह पुलिस के कॉम्बिंग ऑपरेशन में नक्सली नेमचंद महतो हुआ था गिरफ्तार, कोर्ट ने सुनाई 8 साल की सजा
पूर्व एसपी सुरेंद्र झा के नेतृत्व में चले कॉम्बिंग ऑपरेशन में धराए इनामी नक्सली नेमचंद महतो को गिरिडीह कोर्ट ने आठ साल की सजा सुनाई है. साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवलजीत चोपड़ा की अदालत ने बुधवार को नक्सली नेमचंद महतो को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में 8 साल की सजा सुनाई है. साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25/1/बी (ए) के तहत 1 हजार और आर्म्स एक्ट की एक और धारा 26/35 के तहत एक हजार यानी कुल 2 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. जानकारी के अनुसार भेलाबाडीह निवासी नक्सली नेमचंद महतो के खिलाफ आठ साल पुराने मामले में जिला कोर्ट ने यह सजा मुकर्रर की है.
बुधवार को अदालत में सरकारी वकील अशोक कुमार और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से बहस हुई. इसके बाद न्यायालय ने नेमचंद महतो को सजा सुनाई.
इधर सरकारी वकील अशोक कुमार ने Naxatra News से बातचीत के दौरान कहा कि नक्सली नेमचंद महतो समेत बेंगाबाद थाना कांड संख्या 77/18 में कई नक्सलियों के खिलाफ केस दर्ज है. इसमें नक्सली संगठन के स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य किशन दा उर्फ मनीष की पत्नी और महिला नक्सली शीला दी, इनामी नक्सली रामदयाल महतो समेत कई और नक्सली शामिल हैं. सरकारी वकील अशोक कुमार ने बातचीत के क्रम में कहा कि इस मामले में अधिकांश नक्सली जेल में बंद हैं. जिन पर ट्रायल जारी है.
बताते चलें कि मामला साल 2018 का के मार्च महीने का है. जिसमें सूचना मिलने के बाद जिले के पूर्व एसपी सुरेंद्र झा के नेतृत्व में एएसपी दीपक कुमार, वर्तमान एसडीपीओ जितवाहन समेत पूरी टीम ने बेंगाबाद थाना इलाके के केंदुआडीह में सर्च ऑपरेशन चलाया था. पूर्व एसपी सुरेंद्र झा को सूचना मिली थी कि बिहार झारखंड के स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य सुनील सोरेन की गिरफ्तारी के बाद केंदुआडीह में कुछ हलचल हो रही है. माओवादी संगठन के मारक दस्ते की एक टीम पारसनाथ पहाड़ के जंगल से निकल कर केन्दुआडीह में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से प्लान बना रही है. इसी सूचना के बाद पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टीम ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया. जिसमें नेमचंद महतो को गिरफ्तार कर लिया गया था.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार बना उम्मीद का केंद्र, लोगों के दिलों में बढ़ा डीसी पर भरोसा

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा







