2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 3 हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए, 14 दिन की रिमांड पूरी
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों की 14 दिन की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। NIA, IB और झारखंड पुलिस की पूछताछ के बाद तीनों जेल भेजे गए।

Ranchi: भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों की 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी हो गई है। रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले तीनों से NIA, IB और Jharkhand Police की टीम ने करीब 11 दिनों तक पूछताछ की।
31 जुलाई को कड़ी सुरक्षा में रांची लाए गए थे
पुलिस रिमांड मिलने के बाद 31 जुलाई को मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद से रांची ले जाया गया था। रांची में जांच एजेंसियों ने उनसे लगातार पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की गई।
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस धनबाद लाया गया। यहां सदर अस्पताल में तीनों की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर सदर अस्पताल और आसपास के इलाके में पुलिस की भारी तैनाती की गई थी।
मिसिर बेसरा पर 2.20 करोड़ का इनाम
धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी का पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल है। उस पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है।
इसके अलावा 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित", स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 5 डॉक्टरों-अधिकारियों की सेवा अवधि बढ़ाने का दिया निर्देश

"24 घंटे का नोटिस देकर नहीं तोड़ सकते दुकान", HC ने रांची नगर निगम से 6 सप्ताह में मांगा जवाब







