Nawada News : अधकटी अवस्था में मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने के लगाए जा रहे कयास
युवक का शव नवादा के ननपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पास अधकटी अवस्था में पाया गया. उसके चेहरे पर भी वार किए जाने के निशान हैं और दोनों पैर कटे हुए हैं.

Nawada News : नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ननपुर गांव के समीप एक शव बरामद हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव रेलवे पटरी के पास पड़ा हुआ था तथा मृतक के हाथ-पैर कटे हुए थे. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि युवक की मृत्यु ट्रेन से कटने के कारण हुई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि युवक ने आत्महत्या की या यह महज एक हादसा था.
सूचना मिलते ही नारदीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नवादा सदर अस्पताल भेज दिया.
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान पेश गांव निवासी मोहम्मद इजराइल के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
(नवादा से सोनू सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बेगूसराय में युवक ने किन्नर से रचाई शादी, 5 साल के प्रेम को मिली परिवार से सहमति, नई समस्या आई सामने

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी







