चतरा में कुदरत का कहर: इटखोरी में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत
चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है.

Chatra, Jharkhand: चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.
मामला इटखोरी थाना क्षेत्र के खौराकला गांव का है. यहां की निवासी रेखा देवी (पति छतरु भुइयां) सुबह के समय खेत की तरफ गई थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी अचानक जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतका के भतीजे संजय भुइयां ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ. इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण







