गिरिडीह में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व सरहुल, मंत्री व मेयर भी रहे मौजूद
रविवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ प्रकृति को समर्पित सरहुल का त्योहार मनाया गया. जिसमें नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू और मेयर प्रमिला मेहरा ने भी शिरकत की.

Jharkhand (Giridih): प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर रविवार को गिरिडीह में उत्साह और उमंग का नजारा रहा. शहर के बस स्टैंड के जिला मांझी थान में सरहुल के मौके पर आदिवासी समुदाय की भीड़ जुटी. वहीं मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार भी पूजन स्थल मांझी थान पहुंचे. जहां आदिवासी समुदाय के पुजारी (पहान) नाईक बाबा ने सखुआ के वृक्ष की पूजा-अर्चना की.

विधि विधान सभी रीति-रिवाज किए गए. मांझी थान में पूजा अर्चना के बाद आदिवासी समुदाय की युवतियों ने मांदर की थाप पर नृत्य भी किया. मांझी थान से ही पुलिस जवानों की मौजूदगी में मांदर की थाप पर लोकगीत गाते हुए संथाली नृत्य करती युवतियां शहर में निकली. सरहुल जुलूस शहर भ्रमण के बाद झंडा मैदान पहुंचा. इस दौरान बड़ी संख्या में सरना समाज के लोगों का जुटान दर्शनीय था.

रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, हिमंता बिश्व सरमा का पुतला दहन

सिमडेगा में निर्माणाधीन पुल बना विपिन के मौत की वजह, प्रशासन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश







