भागलपुर व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न मामलों एवं वाद विवादों का हुआ निपटारा
जिले के व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया. भागलपुर में वाद-विवाद के निपटारे के लिए 22 बेंच, नवगछिया में 7 बेंच, कहलगांव में 2 बेंच बिठाई गई हैं.

Bhagalpur, Bihar: भागलपुर जिला अंतर्गत व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया. जिसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए मामलों का निपटारा किया गया.
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में व्यवहार न्यायालय भागलपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.
इसके अलावा भागलपुर जिले के अंतर्गत में नवगछिया एवं कहलगांव में भी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वितीय का आयोजन किया गया.
इस बार के लोक अदालत में भागलपुर में वाद निपटारा हेतु 22 बेंच, नवगछिया में 7 बेंच, कहलगांव में 2 बेंच बैठाई गई.
इस बार लोक अदालत में पहली बार ट्रैफिक चालान की बेंच भी लगाई गई. जिसकी सुनवाई जिला स्कूल में सारी व्यवस्था की गई है. वहां पर ट्रैफिक डिपार्टमेंट के सारे ऑफिसर एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
(भागलपुर से अतीश दीपांकर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







