अवैध हथियार के साथ नरेश यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरिडीह पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार
अपनी सक्रियता का नजारा दिखाते हुए झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अपराधियों को पकड़ने का काम कर रही है. गिरिडीह पुलिस द्वारा जमुआ थाना इलाके के नवडीहा में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के नवडीहा ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को दबोचा. गिरफ्तार अपराधी नरेश यादव इसी ओपी इलाके के बीसनपुरा गांव का रहने वाला है. शुक्रवार को एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी.
बताया कि नरेश यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुरा मेन रोड के समीप से दबोचा. पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि नरेश यादव किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.
सूचना मिलने के बाद पुलिस बल द्वारा छापेमारी की गई, जिस दौरान अपराधी नरेश यादव को पुलिस की गिरफ्त में ले लिया गया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






