नालंदा: रामनवमी पर धनेश्वरघाट मंदिर पहुंचे विधायक डॉ सुनील कुमार, किया ध्वजारोहण
बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की.

Nalanda (Bihar): बिहारशरीफ में रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध धनेश्वरघाट मंदिर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला. जहां बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान श्रीराम की आराधना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. 
विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का ध्वज भी फहराया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल और उल्लास का माहौल है. मौके पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और इस दौरान भक्तों के जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. 
मौके पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है. भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है.
उन्होंने बिहारशरीफ सहित पूरे बिहारवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें समाज में एकता और सद्भाव को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें.
रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

बोकारो के पुष्पा महतो कांड में आजसू ने की सीबीआई जाँच की माँग







