नालंदा: शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 80 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Nalanda, Bihar: नालंदा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में बेना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 80 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की है.
बेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पैठना मल बिगहा खंध स्थित पावर हाउस रोड इलाके में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान मेहंदी बिगहा निवासी संतोष कुमार, पिता कपिलदेव यादव, थाना चंडी, जिला नालंदा को 80 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं.
इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा.
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू के पत्थलचटी गांव में वर्षों बाद पहुंची पेयजल की सुविधा, उपायुक्त की त्वरित पहल से ग्रामीणों में खुशी

मुख्यमंत्री को सांसद सुधाकर सिंह का खुला पत्र, पिपराकोठी वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल







