NADA ने बढ़ाई यशस्वी और शेफाली की मुश्किलें, लोकेशन शेयर न करने पर भेजा नोटिस, जानिए क्या है मामला !
एंटी डोपिंग एजेंसी ने लोकेशन साझा न किए जाने के कारण दोनों भारतीय स्टार बल्लेबाजों को नोटिस भेजा है. टेस्ट के लिए लोकेशन की जानकारी देना आवश्यक होता है.
NADA: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा NADA (नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी) से एक जानकारी साझा न करने के कारण जांच के दायरे में आ गए हैं. दरअसल नाडा कुछ बड़े खिलाड़ियों को registered testing tool में रखती है. चिह्नित खिलाड़ियों को हर समय अपनी लोकेशन भेजनी होती है. जिससे कभी भी उनकी डोप टेस्ट की जा सके.
रिपोर्ट बताते हैं कि शेफाली और यशस्वी समय पर टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं मिले, जिससे टेस्ट मिस हो गया. नियम के अनुसार खिलाड़ी अगर टेस्ट मिस कर जाए या लोकेशन सही न भेजे तो इसे एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है.
दोनों खिलाड़ियों को नोटिस भेजा गया है. वहीं नाडा राजस्थान टीम से जुड़े यशस्वी के टीम मैनेजमेंट से भी संपर्क कर रही है. दोनों से बातचीत की जाएगी, अंग वे सवालों का सही से जवाब देते हैं तो मामला वहीं खत्म हो जाएगा. बता दें कि यशस्वी जहां आईपीएल के मैचों में मशगूल हैं, वहीं शेफाली दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खेलकर लौटी हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

क्या वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार हैं? सचिन तेंदुलकर ने कह दी बड़ी बात

IPL 2026 का फाइनल कल, खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगे बैंगलोर और गुजरात







