रिश्तों का कत्ल! मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, बोकारो में...
झारखंड के बोकारो जिले से एक पवित्र रिश्ते को कलंकित और शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।


Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले से एक पवित्र रिश्ते को कलंकित और शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपनी ही बुजुर्ग मां की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल है।
घर में हुआ विवाद, लाठी-डंडों से बुजुर्ग मां पर टूटा कहर
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करीब 60 से 65 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात घर के भीतर किसी बात को लेकर प्रमिला देवी और उनके 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे के सिर पर खून सवार हो गया। आरोप है कि राजू कुमार ने अपनी ही मां पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से अंधाधुंध हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
सदर Hospital में इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी बेटा गिरफ्तार
मारपीट की इस भीषण घटना में प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गईं। घटना की भनक लगते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए बोकारो सदर Hospital पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे बेटे राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी DSP ने की पुष्टि, जांच में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए सिटी DSP राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर-12 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ गंभीर रूप से मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल प्रमिला देवी को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी दुखद मौत हो गई। सिटी DSP ने कहा कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या की असल वजहों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







