Godda में रिश्तों का कत्ल! धारदार हथियार से काटकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, वजह जान खौल जाएगा खून
गोड्डा में शराब के नशे में धुत पति किशन रविदास ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी पर गडासी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Godda, Jharkhand: जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के बदलाचक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.
आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति किशन रविदास ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी पर गडासी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना बुधवार देर रात 6 मई की बताई जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा और सो रही पत्नी को उठाकर विवाद शुरू कर दिया.
देखते ही देखते कहासुनी खूनी खेल में बदल गई. आरोप है कि गुस्से में बेकाबू पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला लहूलुहान हो चुकी थी.
सूचना मिलते ही मेहरमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटनास्थल से पुलिस ने खून के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं.
थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. लोग यही कह रहे हैं जिसने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई, उसी ने एक ही रात में सब खत्म कर दिया.
Report By - Prince Yadav
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







