पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक ही दिन में तीन बड़ी सफलता, अफीम तस्कर गिरफ्तार, अपहरण-हत्या कांड का खुलासा और चैनपुर गोलीकांड में 9 आरोपी दबोचे
पलामू पुलिस की तिहरी कार्रवाई: अफीम तस्कर गिरफ्तार, अपहरण-हत्या का खुलासा, चैनपुर गोलीकांड में 9 आरोपी दबोचे

Medaninagar Palamu : पलामू पुलिस ने अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार तीन बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया, चर्चित अपहरण-हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया और चैनपुर गोलीकांड में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 1. 2.690 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार शहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, डाल्टनगंज में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 2.690 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। कार्रवाई के दौरान सुरेन्द्र कुमार सिंह (26), मनोज कुमार सिंह (28) और जितेन्द्र कुमार यादव (23) को गिरफ्तार किया गया। तीनों मनातू थाना क्षेत्र के नागद गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से अफीम की खरीद-बिक्री में सक्रिय थे। जांच में सामने आया कि जितेन्द्र कुमार यादव नेटवर्क में संपर्क (लायजनिंग) का कार्य करता था। इस मामले में शहर थाना कांड संख्या 280/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 2. अपहरण-हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार पाटन थाना क्षेत्र के चर्चित प्रभात कुमार मेहता अपहरण एवं हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल राम उर्फ राहुल चन्द्रवंशी को कर्नाटक के राजनकुंटे (बेंगलुरु) से गिरफ्तार किया। 25 जुलाई 2026 को प्रभात कुमार मेहता के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद 26 जुलाई को पाण्डेयपुरा करोरिया स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से प्रभात का शव बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए एक अन्य साथी की पहचान भी बताई है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो सिम वाला एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 3. चैनपुर गोलीकांड में 9 आरोपी गिरफ्तार 29 जुलाई को चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी थी, जबकि दो लोग चाकू से घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपियों में इमरान मियां, सरातुल मियां, शहबाज मियां, तबरेज आलम, इसराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेरू मियां और पालु मियां शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का खोखा, दो बेल्ट, खून लगा चाकू और रक्त के नमूने बरामद किए हैं। इस मामले में चैनपुर थाना कांड संख्या 175/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गोकुल मियां के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

एयरपोर्ट शुरू होने में देरी पर पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने उठाए सवाल, बोले- 500 दिन बाद भी नहीं मिली उड़ान

सरकारी जलापूर्ति योजना पर दबंगों का धावा! हथियार लहराकर पाइपलाइन का काम रुकवाया







