नाबालिग से दुष्कर्म में असफल होने पर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई, लेकिन असफल होने पर आरोपी ने नाबालिग की हत्या कर दी. दुष्कर्म का प्रयास और हत्या का आरोप एक विशेष समुदाय के व्यक्ति पर लगाया गया है.

Naxtra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह के सरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की गई, लेकिन असफल होने पर आरोपी ने नाबालिग की हत्या कर दी. दुष्कर्म का प्रयास और हत्या का आरोप एक विशेष समुदाय के व्यक्ति पर लगाया गया है.
बताया जा रहा है कि नाबालिग मृतका अपने गांव से कुछ दूरी पर बसे दूसरे गांव के पास नदी में नहाने गई थी. तभी आरोपी भी नहाने के बहाने नदी में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. लेकिन ज़ब मृतका ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी.
दुष्कर्म का प्रयास और हत्या की घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ काफी आक्रोश है.वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल में जुटी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सऊदी अरब में गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मौत: 9 दिनों से पड़ा है द्वारिका महतो का शव, टूट रही परिवार की उम्मीद

देशभर में अवैध घुसपैठियों पर बड़े अभियान की तैयारी, अमित शाह ने बुलाई सभी राज्यों के DGPs की अहम बैठक







