जुमार नदी के तट पर मुक्ति संस्था ने 36 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से किया अंतिम संस्कार
रांची में जुमार नदी के तट पर आज मुक्ति संस्था द्वारा 36 अज्ञात शवों को विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार दिया गया. संस्था ने अबतक कुल 2189 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है.

Ranchi News: राजधानी रांची में मानवता और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल एक बार फिर से देखने को मिली है. आज, रविवार (31 मई 2026) को मुक्ति संस्था की ओऱ से जुमार नदी के तट पर 36 अज्ञात शवों को पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार दिया गया.
बता दें, मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रांची RIMS के मोर्चरी (शव गृह) में रखे अज्ञात शवों को सम्मानपूर्वक बाहर निकाला और उसे विधिवत पैक कर जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार के लिए ले आया. इस दौरान मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. जबकि अरदास परमजीत सिंह टिंकू सभी शवों का अंतिम संस्कार किया.

अबतक संस्था ने किया 2189 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार
मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2189 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. यह काम केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण ही नहीं है, बल्कि उन लोगों के प्रति सम्मान भी है, जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं होता. वर्तमान समय में लोग अपने परिचितों के लिए भी आगे आने से कतराते हैं. ऐसे वक्त में किसी अज्ञात शवों का पूरे सम्मान और धार्मिक विधि से अंतिम संस्कार करना वास्तव में प्रेरणादायक और एक असाधारण कार्य है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पति की मौत के सदमे से पत्नी ने अपने दो बच्चों संग खाया जहर, दोनों ने तोड़ा दम

गोड्डा के गेरुआ नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट







