मोतिहारी की जहरीली शराब से मौत मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा- नीतीश सरकार चला रही जंगल राज
मोतिहारी में लगातार हो रही जहरीली शराब के कारण मौतों ने अब राजनेताओं के आरोप-प्रत्यारोपों को आमंत्रित कर दिया है. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर कई आरोप लगाए.

Bihar (Motihari): बिहार के मोतिहारीं में जहरीली शराब से मौत मामले में अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया लिया है. आज पीड़त परिवार से मिलने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी मोतिहारीं पहुचे . उनके साथ राजद के पूर्व विधायक मनोज यादव डॉ शमीम अहमद, राजेंद्र राम, शशि सिंह के अलावे कई नेता शामिल हुए.
सभी नेताओं ने तुरकौलिया के लक्ष्मीपुर शंकरसरैया गांव के अलावे उन सभी गांव में घूमकर पिड़तो से बात किया घटनां की जानकारी ली. इस मौके पर उदय नारायण चौधरी ने सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार के इस गलत शराब बंदी कानून के चलते अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसकी जिम्मेवार नीतीश सरकार है और इस मामले में तो सरकार पर ही मुकदमा दर्ज होना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि उनके नेता ही कह रहे हैं कि इन कानून की समीक्षा होनी चाहिए तो कोई बताए कि समीक्षा से सरकार उन परिवारों के सुहाग को लौटा देगी क्या? जिन्होंने अपनी आंखें खो दी हैं, उनकी रौशनी लौट पाएगी क्या?
उन्होंने लालू यादव की बात करते हुए कहा कि लोगों ने सिर्फ उन्हें बदनाम किया, लेकिन सही में जंगल राज तो इस सरकार में चलाया जा रहा है. जहां कानून थोप दिया जाता है और दूसरे राज्य से टैंकर आसानी से आ-जा रहा है. इस प्रकार सरकार जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रही है.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटिहार में बुजुर्ग महिला की मौत का खुलासा, 75 वर्षीय पति ही निकला पत्नी का हत्यारा






