मोतिहारी पुलिस को मिला ‘सूंघता शिकंजा’, डॉग स्क्वॉड की एंट्री से अपराधियों में हड़कंप
मोतिहारी में अपराधियों की अब खैर नहीं...दरअसल मोतिहारी पुलिस की टीम में अब जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर प्रजाति के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया है. माना जा रहा है कि इससे अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी.

Motihari (Bihar): मोतिहारी जिला पुलिस ने अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, जिले की पुलिस टीम में अब जर्मन शेफर्ड और लैब्राडोर प्रजाति के प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड को शामिल किया गया है.
इधर, इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इन प्रशिक्षित डॉग्स की सहायता से मादक पदार्थों की छापेमारी, चोरी, हत्या और अन्य संगीन मामलों के उद्भेदन में तेजी लाई जाएगी. डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, संदिग्धों की पहचान करने और छिपाए गए नशीले पदार्थों का पता लगाने में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि कई बार घटनास्थल से ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाते, ऐसे में प्रशिक्षित डॉग्स गंध के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आधुनिक तकनीक और विशेष प्रशिक्षण से लैस यह डॉग स्क्वॉड अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस की ताकत को कई गुना बढ़ाएगा. इससे न केवल जांच प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी भी सुनिश्चित हो सकेगी. जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में यह पहल पुलिस के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. अब अपराधियों को सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि मोतिहारी पुलिस का नया ‘हथियार’ मैदान में उतर चुका है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






