मुजफ्फरपुर लूटकांड के बाद मोतिहारी पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों का हुआ सिक्योरिटी ऑडिट
कहीं इमरजेंसी अलार्म में मिली खामी तो कहीं सीसीटीवी कैमरों की कमी, दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Motihari, Bihar : मुजफ्फरपुर में हाल ही में ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी लूट की घटना के बाद मोतिहारी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्वर्ण आभूषण दुकानों का विशेष सिक्योरिटी ऑडिट कराया गया, जिसमें कई दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई.
एसपी के आदेश के बाद सदर डीएसपी दिलीप कुमार, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन और छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख ज्वेलरी प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया.
जांच के दौरान कई दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि कुछ दुकानों में गंभीर कमियां सामने आईं. कहीं इमरजेंसी अलार्म सही तरीके से कार्य नहीं कर रहा था तो कहीं दुकान के बाहर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे. पुलिस अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को तत्काल इन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया.
सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि ज्वेलरी दुकानों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखनी होगी. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो दुकानदार सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करेंगे और भविष्य में किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की भी होगी.
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और संभावित लूट की घटनाओं को रोकने के लिए आगे भी इस तरह का सिक्योरिटी ऑडिट और जांच अभियान जारी रहेगा.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में Disneyland मेला टेंडर पर सियासत तेज, जन सुराज ने उठाए लाखों के राजस्व नुकसान पर सवाल

मोतिहारी में स्टंटबाजी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के आधार पर युवक गिरफ्तार







