Motihari News : आनंद मोहन का विवादित बयान, कहा 6 सांसदों को बोलने का मुंह नहीं है सब अक्लोल-बकलोल
आनंद मोहन का एकबार फिर से अपने बेटा चेतन आनंद के प्रति दर्द छलका और उन्होंने खुले मंच से कह दिया की चेतन आनंद के लिए सर्वे रिपोर्ट गलत था.

Motihari News : महापुरुष के नाम एक जातीय सम्मेलन में शामिल होने मोतिहारी पहुचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जनता के बीच एक बड़ा बयान दे दिया है. आनंद मोहन का एकबार फिर से अपने बेटा चेतन आनंद के प्रति दर्द छलका और उन्होंने खुले मंच से कह दिया की चेतन आनंद के लिए सर्वे रिपोर्ट गलत था और जो एक बार चुनाव लड़ा वो विधायक और मंत्री सब बना दिया गया.
अपने जाती के बिहार से जीते छः सांसदों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि सभी छः सांसदों को बोलने का मुंह नहीं है सब अक्लोल बकलोल है. क्या कोई इस लायक नहीं है कि जिसे मंत्री बनाया जा सके सभी लोग किसी पार्टी के पट्टा गला में लपेट कर भौंकने का काम दिया गया है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हिन्दू उठाते आ रहे हैं सैकड़ों वर्षों से ताजिया, मोकामा का दरबे गांव हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

डिजिटल हेल्थ की ओर बिहार का बड़ा कदम 6.60 करोड़ जारी, एक क्लिक पर मिलेगा मेडिकल रिकॉर्ड







