मोतिहारी: बकरीद पर्व को लेकर नगर थाना का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
पुलिस ने शहर में किया मार्च, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और कुर्बानी के वीडियो वायरल नहीं करने की अपील

Motihari, Bihar: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नगर थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. पर्व की पूर्व संध्या पर नगर थाना के नेतृत्व में पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस बल ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार माइकिंग भी की जा रही थी. लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार के विवाद या अफवाहों से दूर रहें. प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक, आपत्तिजनक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करें.
पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से लोगों से अनुरोध किया कि कुर्बानी से संबंधित तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करें, क्योंकि इससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है. प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
फ्लैग मार्च के दौरान नगर थाना की पुलिस टीम के साथ अन्य सुरक्षा बल भी मौजूद रहे. पुलिस जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, कहीं गिरा विशाल पेड़.. कहीं बिजली के खंभे के कारण घरों में फंसे रहे लोग

मोतिहारी में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मृत डॉक्टर के नाम पर 2 साल से चल रहा था खेल!







