Re-NEET को लेकर मोतिहारी प्रशासन अलर्ट, SDM-SDPO ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों से अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील

Motihari, Bihar : मोतिहारी में आगामी नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है. परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सदर एसडीएम निशांत सेहरा और सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों तथा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों से बातचीत की और उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी. अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.
एसडीएम निशांत सेहरा ने बताया कि परीक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की लगातार निगरानी की जा रही है. कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे.
वहीं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि पूरे जिले में नीट परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की मौजूदगी सुनिश्चित रहेगी. उन्होंने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! मोतिहारी में पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

बिहार को रेल की बड़ी सौगात! अश्विनी वैष्णव ने 2 नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें को दिखाईं हरी झंडी







