गिरिडीह के मछली मुहल्ला में दो बेटियों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के समय दूसरी पत्नी के पास था पति
गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली खबर प्रकाश में आई है. जिले के मछली मुहल्ला की रहने वाली साजिया परवीन ने आत्महत्या कर ली. वहीं महिला की दो बेटियां भी हैं.

Jharkhand (Giridih): शहर के मछली मुहल्ला में महिला साजिया प्रवीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. साजिया परवीन के पति अख्तर उर्फ सोनू की दो पत्नियां हैं. घटना के वक्त बताया जा रहा कि सोनू अपनी दूसरी पत्नी के पास बरवाडीह गया हुआ था. उसने बताया कि जब वह वापस लौटा तो साजिया का शव पंखे से झूल रहा था.
मृतका साजिया परवीन 30 वर्ष की थी. जानकारी के अनुसार उसकी दो बेटियां भी हैं. स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. महिला के मायके पक्ष में उसकी मौत की खबर ने हाहाकार मचा दिया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका के ससुराल वाले और उसके पति द्वारा भी उसे काफी प्रताड़ित किया जाता था. जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठा लिया. मायके पक्ष द्वारा साजिया की मौत को हत्या बताया जा रहा है. जिसका आरोप उनके द्वारा महिला के पति अख्तर पर ही लगाया जा रहा है.
खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






