भीषण गर्मी से दूसरे दिन भी बेहोश हुई केजीबी आवासीय विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राएं, अस्पताल में भर्ती
बिहार के शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित केजीबी आवासीय विद्यालय की एक दर्जन से अधिक छात्राओं की आज अचानक तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

Sheikhpura / Bihar (Report By- Ranjan Kumar): बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. सबसे अधिक परेशानी को स्कूली बच्चों को हो रही है. खबर शेखपुरा जिले से सामने आई है जहां फिर से एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश हो गई है.
बता दें, यह पूरा मामला जिले के सदर प्रखंड स्थित लोदीपुर केजीबी आवासीय विद्यालय का है जहां एक दर्जन से अधिक छात्राएं अचानक बीमार हो गई. सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी बच्चियों का इलाज चल रहा है.

वहीं, इस संबंध में बच्चों के साथ हॉस्पिटल में मौजूद केजीबी के वार्डन रेखा कुमारी ने बताया कि सभी बच्चियां स्कूल आने के बाद ठीक थी लेकिन स्कूल शुरू होने के कुछ देर बाद छात्राओं ने कमजोरी महसूस होने की शिकायत की. और इसके बाद वे एक के बाद एक बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगी. इस दौरान तबीयत खराब होने वाली सभी बच्चियों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.
वार्डन रेखा कुमारी ने जिले में पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से बच्चियों के बीमार होने की आशंका जताई. आपको बता दें, बीते दो दिन पहले भी जिले में करीब 27 बच्चियां बीमार होने की खबर सामने आई थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में रोक के बावजूद खेतों में धड़ल्ले से जल रही पराली, किसान प्रशासनिक आदेश कर रहे दरकिनार

कुदरा नगर पंचायत में सफाई ठप, गुस्साए लोगों ने कार्यालय गेट पर फेंका कचरा







