PM-VBRY के तहत 15 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा 2400 करोड़ का प्रोत्साहन
PM-VBRY के तहत 15 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा 2400 करोड़ का प्रोत्साहन

देश में संगठित क्षेत्र के भीतर रोजगार बढ़ाने वाली दिशा में केंद्र सरकार अब एक बड़ा ही अहम कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत करीब ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे। ये राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 15 लाख से ज्यादा पात्र कर्मचारियों और रोजगार देने वाले संस्थानों के बैंक खातों में सीधा भेजी जाएगी। ये योजना खासकर उन युवाओं के लिए बनाई गई है जो पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी शुरू करते हैं। साथ ही नए कर्मचारी जोड़ने वाले नियोक्ताओं को भी कुछ वित्तीय मदद देकर, रोजगार सृजन की गति को तेज करने की कोशिश की जा रही है, ताकि भर्ती रुक न जाए।
योजना के मुताबिक, पहली बार औपचारिक रोजगार पाने वाले पात्र कर्मचारियों को अधिकतम ₹15,000 तक की सहायता दो चरणों में मिलेगी। दूसरी तरफ, पात्र नियोक्ताओं को हर नए कर्मचारी के लिए प्रति माह ₹3,000 तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसमें विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े संस्थानों को ये फायदा चार साल तक मिलेगा, जबकि बाकी पात्र क्षेत्रों के लिए ये अवधि दो साल रखी गई है। ये पहल युवाओं को संगठित रोजगार से जोडऩे, सामाजिक सुरक्षा की परतों का विस्तार करने और खास तौर पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में नई नियुक्तियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा, वहीं देशभर के करीब 200 औद्योगिक केंद्रों पर भी समानांतर कार्यक्रम कराए जाएंगे।
इस योजना के लिए सरकार ने ₹99,446 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है। लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में करोड़ों के पैमाने पर नए रोजगार अवसर बनें, और बड़ी संख्या में युवा औपचारिक अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









