Dubai में फंसे झारखंड के करीब 100 से अधिक लोग, भारत सरकार से सुरक्षित घर वापसी की लगाई गुहार
इस्राइल और ईरान के बीच जंग के कारण दुबई के कई एयरपोर्ट को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है इस बीच वहां 100 से अधिक झारखंडी फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि ये कॉर्पोरेट टूर टूर पर गए थे.

Iran US Israel War News : झारखंड के करीब 100 से अधिक लोग दुबई में फंस गए है. इन सभी लोगों ने भारत सरकार से अपने सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है. दरअसल, आपको बता दें, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे वॉर की वजह से दुबई के कई एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों ने बंद कर दिया गया है. फिलहाल सभी लोग होटल में सुरक्षित हैं लेकिन आसपास के क्षेत्रों से धमाकों की आवाजें आ रही हैं जिससे उनके बीच डर का माहौल बना हुआ है.
रुक-रुककर हो रही बमबारी, डर से साये में लोग
इधर, झारखंड में उनके परिजनों की चिंता भी बढ़ती ही जा रही है. दुबई में फंसे लोगों ने बताया कि वे रांची से दुबई के लिए 24 फरवरी 2026 को रवाना हुए थे. वहीं बीते 28 फरवरी को वे अबू धाबी से कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे तभी अचानक बमबारी होने लगी. जिसके बाद सभी को आनन-फानन में वापस दुबई ले जाया गया. यहां भी लगातार रुक-रुककर बमबारी हो रही है. जिसके कारण उनके जान को खतरा है. इस बीच सभी ने भारत सरकार से अपने सलामती और घर वापसी की गुहार लगाई है.
कॉर्पोरेट टूर झारखंड के इन जिलों के लोग हैं शामिल
जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट कंपनी के कॉर्पोरेट टूर पर ये सभी लोग दुबई पहुंचे थे लेकिन वहां इस्राइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण सभी फंस गए. कई लोग अपने परिवार के साथ टूर में शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इस ग्रुप- रांची सहित जमशेदपुर, खूंटी, चतरा, गिरिडीह और पलामू के लोग शामिल हैं. जिसमें सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि कई लोग अपने परिवार के साथ दुबई गए हैं. लेकिन इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण अब उनका कॉर्पोरेट टूर तनाव में बदल गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






