'ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वूमेन समिट 2026' में MLA कल्पना सोरेन को ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से किया गया सम्मानित
'ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वूमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026' कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित 'वूमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया.

New Delhi: देश की राजधानी नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित 'ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वूमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026' कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित 'वूमेन एम्पायरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया. ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया.
यह सम्मान हर मंईयां का जो देश के लिए समर्पित- कल्पना
इस मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह झारखण्ड की हर मंईयां और देश-दुनिया की उन अनगिनत महिलाओं का है जो अपने परिवार, समुदाय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहीं हैं. आज महिलाएं व्यापार, खेल, अंतरिक्ष, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर मुकाम हासिल कर रहीं हैं. वे केवल राज्य और देश के विकास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसे गति दे रहीं हैं. 
हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज सुनने की जरूरत- कल्पना
कल्पना सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसरों तक पहुंचाने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाई जा रही आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास की सराहना की.
सशक्तिकरण में निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए- कल्पना
कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया लंदन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे वैश्विक संस्थानों में पढ़ रही झारखण्ड की छात्राओं के जुनून और बाधाओं से जूझने के उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें भविष्य के प्रति अत्यधिक विश्वास और आशा से भर दिया है.सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि हर महिला को बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिले.
इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी पूर्व विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार और ग्लोबल चेयर, मिशन शक्तिसैट, रक्षा खडसे, माननीय राज्य मंत्री, युवा मामले और खेल, भारत सरकार, अभिषेक सिंह महानिदेशक (DG) एनआईसी और अतिरिक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, संजय भट्टाचार्य पूर्व बीआरआईसीएस शेरपा और भारत सरकार के सचिव, डॉ. रूपिंदर बरार संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेत्री, उद्यमी, और यूएन एडवोकेट भूमि पेडनेकर, लेबोगैंग जुलु: राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्रिक्स महिला बिजनेस अलायंस - दक्षिण अफ्रीका, डॉ. अमिता चौहान शिक्षाविद्, और एमिटी इंटरनेशनल स्कूलों की अध्यक्ष, मार्गरेट कोएल्हो निदेशक, सेब्रा नेशनेल, समीर शास्त्री उपाध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई, एवं अध्यक्ष, ब्रिक्स सीसीआई यंग लीडर्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिगण एवं बीआरआईसीएस सीसीआई के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाइक सवार तीन युवकों पर गिरा विशालकाय पेड़, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

एग्जिट पोल है महज आईवॉस, असम और बंगाल में रहेगा कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन







