रांची में जारी बच्चों के लापता होने का सिलसिला, अपने दो बच्चों की तलाश में 5 दिनों से दर-दर भटक रही है मां
बच्चों की मां डॉली देवी, जो घर-घर जाकर खाना बनाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, अपने बेटों की तलाश में दर-दर भटक रही हैं. मां का आरोप है कि छोटे बेटे अर्जुन को एक साइकिल दुकान में काम के दौरान चोरी के शक में दुकान मालिक ने डंडे से पीटा था.

Ranchi, Jharkhand : राजधानी रांची में दो सगे भाइयों के लापता होने का मामला अब चिंता का विषय बन गया है. पांच दिन बीत जाने के बावजूद दोनों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. दरअसल,धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जून से लापता दो सगे भाई अर्जुन और करण की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है. दोनों बच्चों की उम्र बारह साल के करीब बताई जा रही है.
बच्चों की मां डॉली देवी, जो घर-घर जाकर खाना बनाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, अपने बेटों की तलाश में दर-दर भटक रही हैं. मां का आरोप है कि छोटे बेटे अर्जुन को एक साइकिल दुकान में काम के दौरान चोरी के शक में दुकान मालिक ने डंडे से पीटा था.
आशंका जताई जा रही है कि मार के डर से दोनों बच्चे घर छोड़कर चले गए. परिवार के मुताबिक 3 जून को रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बच्चे खेलते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला. पुलिस का कहना है कि बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और हर संभावित स्थान पर खोजबीन की जा रही है.
(रांची से महक मिश्रा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह सलूजा गोल्ड ग्रुप ने रांची टाइटंस के साथ की प्रेसवार्ता, कहा- अंतरराष्ट्रीय फलक पर टीम के परफॉर्मेंस को उभारने का किया जाएगा प्रयास

रांची में बीच रोड बदमाश कर रहे थे युवक से मारपीट, पुलिस वैन मौके से गुजरी.. नजारा देख चली गई, वीडियो वायरल







