पूर्वी चंपारण के नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा, पथ निर्माण विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, बच्ची सकुशल बरामद
नाबालिग के परिजनों द्वारा चकिया थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. परिजनों ने पथ निर्माण विभाग में कार्यरत क्लर्क पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था. विशेष टीम का गठन कर पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है.

Bihar (East Champaran): जिले के चकिया थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग के एक लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है. अपहृत नाबालिग को बाल्मीकि नगर से सकुशल बरामद कर लिया गया है.
बाल्मिकी नगर ने किया गया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, नाबालिग के परिजनों द्वारा चकिया थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. परिजनों ने पथ निर्माण विभाग में कार्यरत क्लर्क पर लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था. मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. चकिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को जांच के क्रम में सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को लेकर बाल्मीकि नगर क्षेत्र में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही नामजद आरोपी रोहित कुमार मंडल (पिता – विष्णु देव मंडल), निवासी ग्राम खगड़ा नाकान कैंपस, थाना किशनगंज, जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह कार्रवाई चकिया थाना कांड संख्या 59/26, दिनांक 03/02/2026 के तहत की गई है. पूर्व में ही इस मामले में धारा 173(2), 96 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है.
पथ निर्माण विभाग का क्लर्क है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी चकिया पथ निर्माण विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.
चकिया थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई

अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना, 20 लाख के आभूषणों से भरा झोला लूटकर हुए फरार






