निरहुआ के अंदाज में दिखे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, रिक्शा चलाकर पहुंचे विधानसभा !!
झारखंड विधानसभा के 13वें दिन आज राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे. वे कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को रिक्शे में पीछे बैठाकर पहुंचे. मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

Jharkhand Assembly budget session: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'रिक्शावाला' को आप सभी ने जरूर देखी होगी. इस फिल्म से एक्टर निरहुआ ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. लेकिन अब कुछ ऐसा ही नजारा झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज, 13 मार्च 2026 को (शुक्रवार) सदन परिसर में देखने को मिला. जहां झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी 'रिक्शावाला' बनकर विधानसभा पहुंचे. वे रिक्शे में पीछे की सीट पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बैठकर और रिक्शा चलाकर वे विधानसभा परिसर पहुंचे.
आपको बता दें, देश के कई राज्यों में तेल और एलपीटी सिलेंडर को लेकर लोगों में इन दिनों हाहाकार मची है ! लंबी-लंबी लाइन में लोग गैस एजेंसियों के बाहर परेशान खड़े दिख रहे है इस बीच झारखंड विधानसभा में रिक्शा चलाकर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. मौके पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सरकार पर जमकर प्रहार किया.
बीजेपी ने हमलोगों के फिर से रिक्शा में ला दिया- मंत्री इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने देश की मौजूदा हालात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के लोग हमलोगों को रिक्शा में ला दिया है. मोदी जी कहां गायब है उन्हें आगे आना चाहिए. जनता त्राहिमाम कर रही है. देश की बदहाल स्थिति मोदी जी की वजह से हुई है.
देश आजाद है लेकिन फिर से गुलामी में पहुंच गए- मंत्री शिल्पी
वहीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्टॉक मार्केट से लेकर आने वाले दिनों में पूरे भारत देश का अर्थव्यवस्था ही कोलब्स होने वाला है हमारे पुरखा पूर्वजों ने देश को आजाद किया लेकिन आज हमलोग इस तरह के गुलामी में पहुंच गए है कि भारत देश आज फिर ट्रंप से परमिशन ले रहा है कि हम लोगों को तेल लेना चाहिए या नहीं लेना चाहिए. किससे कितना लेना चाहिए..क्या इन्ही सब चीजों के लिए देश आजाद हुआ था?
किल्लत की अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं- बीजेपी विधायक
इधर, BJP विधायक नीरा यादव ने इरफान अंसारी के रिक्शा चला कर विधानसभा आने को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जिस तरह से पोस्टर जारी किया गया है. वह उनकी गरिमा को तार तार करता है. प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं होते बल्कि देश के होते हैं. उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत की अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं है. जनता अफवाहों पर ध्यान ना दें और राज्य में गैस की कालाबाजारी को रोकें.
रिपोर्ट- नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






