फिर विवादों में घिरे मंत्री इरफान अंसारी, दो पक्षों में मारपीट मामले को सांप्रदायिक रंग देने का लगा आरोप
अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक बार फिर विवादों में घिर गए है, बोकारो में लोगों ने मंत्री ने सांप्रदायकि रंग देने का आरोप लगाया है.

Bokaro / Jharkhand (Report By: Sanjiv Kumar Singh): झारखंड कांग्रेस विधायक और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, अब एक बार फिर मंत्री विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, उनपर एक मामले में सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगा है. जिसका स्थानीय हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

आपको बता दें, बीते कुछ दिनों पहले बोकारो के चिराचास थाना इलाके स्थित नंदूआस्तान में जिम के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना को लेकर मंत्री पर स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक रंग लगाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है. उनका कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने एक पक्ष के हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया. जबकि दूसरे पक्ष के आरिफ अंसारी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है. लोगों का आरोप है कि आरिफ अंसारी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होना. राजनीतिक दबाव का परिणाम है.
हालांकि यह मामला उस वक्त और राजनीतिक रूप लेता दिखा, जब जामताड़ा से रांची जा रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बोकारो में रुककर आरिफ अंसारी के परिजनों से मुलाकात की. आरोप है कि मंत्री ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कराने की बात कही और सिविल सर्जन को भेजकर आरिफ अंसारी के बेहतर इलाज का आश्वासन दिया.

इधर, मंत्री इरफान अंसारी के इस रवैये के खिलाफ चिराचास में स्थानीय लोगों ने एक बैठक बुलाई. जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की. बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह महज दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला था, लेकिन मंत्री के हस्तक्षेप से इसे सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई.
स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए और दोनों पक्षों के खिलाफ समान रूप से कानूनी कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव या हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







