मेहरमा में पैक्स गोदाम निर्माण में अनियमितता का आरोप, मानकों की उड़ रही धज्जियां उच्चस्तरीय जांच की मांग
मेहरमा मेला मैदान में एमएच कंस्ट्रक्शन द्वारा पैक्स गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है


Godda / Jharkhand : गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड स्थित मेला मैदान में एमएच कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माणाधीन पैक्स गोदाम को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीण सुधांशु पासवान, उमेश पासवान, पंकज तांती, राजेश साह, मुनेश्वर राम, अजय तांती समेत अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल पर योजना संबंधी सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। इसके कारण योजना की लागत, निर्माण अवधि, कार्य एजेंसी और अन्य जरूरी जानकारियां आम लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में ईंटों का सही तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा है और गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्य चलता रहा तो भविष्य में भवन की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले उप विकास आयुक्त के मेहरमा दौरे के दौरान भी उन्हें इस मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद स्थानीय अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी के मेहरमा मेला मैदान पहुंचने पर भी निर्माण स्थल पर बुलाकर कथित अनियमितताओं से अवगत कराया गया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक्शन में गिरिडीह पुलिस खुद एसपी ने लिया जायजा

कचरे में मिला 5 महीने के भ्रूण का शव, मेडिकल स्टोर पर छापा... खुली कई चौंकाने वाली परतें!







