RIMS में मेघा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, ब्लड बैंक को मिलेगी मजबूती
वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड द्वारा करीब 350 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Ranchi/Jharkhand:रांची में खून की कमी को दूर करने के उद्वेश्य से मेघा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
जहां वर्ल्ड मिशन सोसाइटी चर्च ऑफ गॉड द्वारा करीब 350 यूनिट ब्लड इकट्ठा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर कैंप में बच्चों द्वारा संस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें लोग घूमते नजर आए। ये एक बड़े स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए ब्लड बैंक को मजबूत करना और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।
रांची के RIMS स्थित न्यू एकेडमी बिल्डिंग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ऐसे में यह कैंप इमरजेंसी, सर्जरी और कैंसर जैसे गंभीर मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगा। चर्च ऑफ गॉड के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान मसीह के प्रेम और बलिदान से प्रेरित है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डोडा तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑटो से 42 लाख डोडा बरामद

हजारीबाग बैंक लूटकांड का खुलासा, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 20 लाख नकदी और 912 ग्राम सोना बरामद







