रायपुरा में महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न, छऊ नृत्य की भी होगी प्रस्तुति
गोला प्रखंड के बाबा बुढ़ा छतर धाम रायपुरा में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां सम्पन्न कर ली गई हैं. बैठक में बताया गया कि दिन में पूजा-अर्चना आदि के पश्चात् रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया जाना निश्चित कर दिया गया है.

Mahashivratri 2026: गोला प्रखंड के बाबा बुढ़ा छतर धाम रायपुरा में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पंचम महतो ने की. बाबा बुढ़ा छतर धाम में कल महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाई जाएगी. बैठक में ग्रामीणों को भी सम्मिलित किया गया था. बैठक के उपरान्त बताया गया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है.
महाशिवरात्रि महोत्सव का समय सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया है. पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा. वहीं शाम 5 से 5:30 तक संध्या आरती की जाएगी. इसके बाद शाम 6:30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा. रात्रि 7 से 9 तक शिवा चर्चा कार्यक्रम की जाएगी. जबकि रात्रि 10 से 7 सुबह तक छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा.
महाशिवरात्रि महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, बिनू कुमार महतो, गीता देवी, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, पुरबडीह मुखिया अलका महतो और ज्योति देवी उपस्थित रहेंगे।
श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर महाशिवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक के दौरान ग्रामीण बिनू कुमार महतो, रामविलास महतो, महेश महतो, शिवकुमार मुंडा, लखेश्वर महली, राजदेव महली, सबु करमाली, गौरी महतो व अन्य मौजूद थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






