रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने की रांची सदर अस्पताल के व्यवस्था की समीक्षा
रांची सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत हो रहे इलाज का रिम्स चिकित्सा अधीक्षक में लिया जाएगा। रांची सिविल सर्जन के साथ व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा। सदर अस्पताल की तरह रिम्स में भी आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की तैयारी हो रही है।

राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ले रहा है रांची अस्पताल से आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की जानकारी । रांची सदर अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने में देश में सर्वश्रेष्ठ बना था । वहीं इसके लिए रांची सदर अस्पताल को प्रोत्साहन राशि भी दी गई थी । अब रिम्स भी सदर अस्पताल के तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने की तैयारी में है। रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ ने आज रांची सदर अस्पताल पहुंचकर पूरे व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुष्मान भारत के तहत हो रहे इलाज की जानकारी प्राप्त की और कैसे लोगों को इसका लाभ मिल रहा है इसके लिए भी अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने पूरे अस्पताल के व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान रिम्स के आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ अशोक शर्मा भी मौजूद रहे । रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि रांची सदर अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में काफी अच्छा कर रहा है। इसकी चर्चा हमने कई बार रांची सिविल सर्जन से की है और शशि परिषद की बैठक में भी यह बात उठी है की सदर अस्पताल की रिम्स सी आयुष्मान भारत योजना में बेहतर काम करे । आयुष्मान भारत योजना का फंड क्लेम कैसे होता है क्योंकि फंड का कुछ हिस्सा मरीज के इलाज के लिए जाता है , कुछ हिस्सा डॉक्टरों के लिए होता है और कुछ हॉस्पिटल की बेहतरी के लिए जाता है । इसकी जानकारी लेने हम सदर अस्पताल आए थे । आयुष्मान भारत योजना के लिए रांची सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल की तरह भी बनाया गया है। पूर्व में यह चर्चा हुई थी कि उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी ने झारखंड के स्वास्थ्य सचिव और रांची सदर अस्पताल प्रबंधन को प्रेजेंटेशन देने के लिए उत्तर प्रदेश बुलाया था। हालांकि यह मीटिंग पूरी नहीं हो पाई थी। लेकिन एक बात साफ है की रांची सदर अस्पताल की सुविधा लगातार बढ़ रही है और अब सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज भी रांची सदर अस्पताल की तरह काम करना चाहते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन ,सदर अस्पताल और रिम्स के बीच बढ़ा विवाद

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाएं ठप







