बोकारो में DJ सहित 3 दुकानों में भीषण आग ! 2,00,000 से अधिक का नुकसान
बोकारो में भीषण आग की चपेट मे आने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई है. मामले की जानकारी के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Jharkhand (Bokaro): बोकारो जिले में बीती देर रात तीन दुकानों में अचानक भीषण आग लगी. जिससे तीनों दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई हैं बता दें, यह पूरा मामला जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र का है जहां चौधरी चरण सिंह मोड़ के पास स्थित दुकानों में आग लग गई. 
बताया जा रहा है कि इस आगलगी की चपेट में DJ दुकान, एक मुर्गा दुकान और एक अन्य दुकान आ गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते-ही-देखते दुकानें कुछ ही पलों में जलकर खाक हो गई. हालांकि आग किस वजह से लगी है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है. दुकानों में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर दुकानदार पहुंचे. जहां लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. 
आगलगी की सूचना उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी दी. लेकिन अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची. जिसके विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं इस घटना पर DJ दुकान संचालक ने बताया कि इस भीषण आगलगी की घटना से उन्हें करीब 2,00,000 से अधिक का नुकसान हुआ है. कई मशीनें जल गई है. हालांकि कुछ मशीनों को समय रहते दुकान से बाहर निकाल लिया गया था.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi में कलयुगी बेटे ने कुदाली से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

सरायकेला में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद






