गिरिडीह में अग्निशमन सप्ताह कार्यक्रम के तहत समाहरणालय में मॉर्क ड्रिल का आयोजन
आगलगी की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की तरफ से गिरिडीह समाहरणालय में मॉर्क ड्रिल का आयोजन किया गया.

Giridih News: कड़ी गर्मी के दौर में आगलगी की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने गिरिडीह समाहरणालय में मॉर्क ड्रिल का आयोजन किया. डीसी रामनिवास यादव के मौजूदगी में मॉर्क ड्रिल में आग से बचाव की पूरी जानकारियां साझा की गई. बता दें, यह कार्यक्रम अग्निशमन सप्ताह के तहत किया गया. 
कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सबसे पहले आग को काबू में करने के समाधान बताया. अग्निशमन के प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि आग कितना भी भयावह हो, घबराने की जरूरत नहीं. सूझबूझ से उसे टाला जा सकता है. 
मौके पर कर्मियों ने खुद कई ऐसे उपकरण चलाकर दिखाए, और बताया कि ये उपकरण है. लेकिन बगैर उपकरण के भी फैलते आग पर काबू पाया जा सकता है. कुछ हिम्मत रखने की जरूरत होती है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड उत्पाद विभाग ने रचा इतिहास: 2025-26 में 4013.53 करोड़ का राजस्व रिकॉर्ड, पीछे छूटा पिछला आंकड़ा 2700 करोड़

Jairam Mahato की पार्टी JLKM को बड़ा झटका ! कई नेताओं ने थामा AJSU का दामन







