ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी कृष्णाष्टमी
राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में कृष्णाष्टमी का त्योहार बड़े ही भक्तिमय और भव्य अंदाज में मनाया गया।
Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित कलकत्ता पब्लिक स्कूल में कृष्णाष्टमी का त्योहार बड़े ही भक्तिमय और भव्य अंदाज में मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूरा स्कूल परिसर राधा और कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्हे बच्चों की चहक से गुलजार रहा। पालने में विराजमान बाल गोपाल के सामने प्री-प्राइमरी सेक्शन के 100 से भी ज्यादा बच्चों ने राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा पहनकर पारंपरिक गीत-संगीत पर शानदार नृत्य और रासलीला पेश की। एक साथ कई गोपियों के संग कान्हा के नृत्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
संस्कार और संस्कृति की सीख देता है यह पर्व
समारोह के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में कृष्णाष्टमी सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी और छोटे बच्चों को उच्च संस्कारों और जीवन मूल्यों में ढालने की एक अनूठी सीख भी देता है। कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रियम्दा झा, निदेशक श्री मिथिलेश कुमार मिश्र सहित प्री-प्राइमरी और प्राइमरी विंग के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण के आदर्शों और कर्तव्यों से कराया गया रूबरू
संबोधन के दौरान स्कूल की प्राचार्या श्रीमती प्रियम्दा झा ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-चरित्र, उनके महान आदर्शों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने जीवन में धर्म और कर्म के महत्व के साथ-साथ कृष्ण के जीवन में राधा के निस्वार्थ प्रेम और भूमिका को भी रेखांकित किया। इस रंगारंग और भक्तिमय कार्यक्रम का समापन नन्हे-मुन्हे राधा-कृष्ण बने बच्चों द्वारा माखन भोग लगाने और पारंपरिक मटकी-फोड़ उत्सव के साथ धूमधाम से हुआ।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
साइबर ठगी के पैसे का रास्ता रोकने की तैयारी, धनबाद पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ बनाई रणनीति
मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी दिखाएंगी हरी झंडी







